SSC CGL Result 2025 जारी: 1932 अभ्यर्थियों का चयन
लंबे इंतज़ार के बाद JSSC CGL Result 2025 जारी कर दिया गया है। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JSSC CGL) 2023 का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परिणाम में कुल 1932 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए सफल घोषित किया गया है।
बता दें कि 2023 में आयोग ने अलग-अलग विभागों में कुल 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। सहायक प्रशासक पद के लिए 384, सहायक पद के लिए 293, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए 170, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिए 191, प्रखंड आपूर्ति अधिकारी के लिए 249 और क्षेत्रीय निरीक्षक सह अमीन पद के लिए 178 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की ओर से जारी कर दी गई है।
JSSC CGL में कितने अभ्यर्थी सफल?
कुल चयनित अभ्यर्थी: 1932
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार: 3,04,769
कुल पद: 2025
किस पद पर कितनी नियुक्ति?
| पद | चयनित उम्मीदवार |
|---|---|
| सहायक प्रशासक | 384 |
| सहायक | 293 |
| श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी | 170 |
| प्रखंड कल्याण पदाधिकारी | 191 |
| प्रखंड आपूर्ति अधिकारी | 249 |
| क्षेत्रीय निरीक्षक सह अमीन | 178 |
चयनित उम्मीदवारों की सूची और अंक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: https://jssc.jharkhand.gov.in/
रिजल्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: Jssc Result 2025 Pdf
JSSC CGL में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया
हाईकोर्ट के आदेश पर 10 अभ्यर्थियों के परिणाम अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनके परिणाम जारी होंगे।
कटऑफ और मेरिट लिस्ट
कैटेगरीवाइज कटऑफ जारी
मेरिट लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध
किसी भी गलती या विवाद की स्थिति में जांच की जाएगी
इसे भी पढ़े: Netarhat School Recruitment 2025: अब Appointment JPSC करेगा, Admission Test JAC लेगा
आगे क्या होगा?
JSSC CGL परिणाम के बाद अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू होगा।
इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को पदस्थापना दी जाएगी।







