Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026: आवेदन की अंतिम तिथि 17 जून, परीक्षा 5 जुलाई को

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026: महत्वपूर्ण सूचना जारी

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026 के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी कर दी है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के सरकारी, गैर-सरकारी, पीपीपी मोड तथा अन्य मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

जो अभ्यर्थी इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स में नामांकन लेना चाहते हैं, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश?

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026 के माध्यम से अभ्यर्थियों को निम्न संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा –

  • राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान
  • महिला पॉलिटेक्निक संस्थान
  • पीपीपी मोड में संचालित पॉलिटेक्निक संस्थान
  • गैर-राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान
  • Jharkhand Government Mini Tool Room & Training Centre, Ranchi
  • Government Tool Room & Training Centre, Dumka

शैक्षणिक योग्यता

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को:

  • मैट्रिक / 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

विशेष सूचना Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026

शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, संस्थान में नामांकन के समय उन्हें उत्तीर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

अधिकांश शाखाओं के लिए कोई अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।

हालांकि खनन अभियंत्रण (Mining Engineering) शाखा के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2026 तक 17 वर्ष होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026

उम्मीदवार JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट: JCECEB Official Website https://jceceb.jharkhand.gov.in/

आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें, क्योंकि बाद में केवल निर्धारित अवधि के दौरान ही सुधार का अवसर मिलेगा।

आवेदन में सुधार (Correction Window)

यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि रह जाती है तो अभ्यर्थी 18 जून 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू19 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि17 जून 2026
आवेदन सुधार की तिथि18 जून से 19 जून 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोडपरीक्षा से 4 दिन पूर्व
परीक्षा तिथि5 जुलाई 2026
परीक्षा समयसुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

 

परीक्षा केंद्र

परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं –

  • रांची
  • हजारीबाग
  • जमशेदपुर
  • धनबाद
  • दुमका
  • पलामू
  • बोकारो

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन पत्र भरने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सभी दस्तावेज और प्रमाण पत्र तैयार रखें।
  • आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी प्रति सुरक्षित रखें।
  • सुधार अवधि समाप्त होने के बाद किसी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़े 👉

JTET Latest Update: अब शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थी भी दे सकेंगे JTET परीक्षा, बड़ी खुशखबरी

 

निष्कर्ष

Jharkhand Polytechnic Entrance Exam 2026 झारखंड के तकनीकी संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश पाने का सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे 17 जून 2026 से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2026 को किया जाएगा।