Gold Price Today: सोने की कीमतों में भरी उछाल
भारत में सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज सोने के रेट में तेजी देखी गई है। निवेशक और आम खरीदार दोनों ही इस बढ़ते भाव पर नजर रखे हुए हैं। अगर बात करें आज की तो आज यानी 9 अक्टूबर 2025 को सोने के दामों में तेजी देखने को लिए मिली है। आइए आज के ताज़ा दामों पर बात करते हैं। देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई हैI राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और यह 2,600 रुपये की तेजी के साथ 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गयी।
₹6000 तीन दिन में महंगा हुआ सोना
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका में वित्तपोषण की दिक्कतों के कारण कुछ विभागों में कामकाज ठप रहने से उत्पन्न भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत वैश्विक रुझानों के अनुरूप कौमती धातुओं में तेजी रही, निवेशकों के सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करने के कारण पिछले तीन दिन में सोने में 6,000 रुपये की वृद्धि हुई हैI
चांदी की कीमतों में ₹3,000 की उछाल
चांदी की कीमतें 3,000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गयी, मंगलवार को इसमें गिरावट आयी थी और यह 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, सोमवार को चांदी 1,57,400 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गयी थीI
वैश्विक बाजारों में 4000 डॉलर के पार पहुंचा सोना
विदेशी बाजारों में सर्राफा कीमतों में जोरदार तेजी देखी गयी, हाजिर सोना लगभग दो प्रतिशत बढ़कर पहली बार 4,049.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, विशेषज्ञों ने कहा कि यूक्रेन तनाव, फ्रांस और जापान में राजनीतिक अस्थिरता और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने भी कीमतों से तेजी आयीI
आज का सोने का भाव: दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹11,655 प्रति ग्राम तक पहुंचा
दिल्ली में आज का सोने का रेट (Delhi Gold Price Today)
24 कैरेट सोना (1 ग्राम): ₹11,655
22 कैरेट सोना (1 ग्राम): ₹10,685
10 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹1,16,550

दिल्ली में सोने की कीमतें पिछले हफ्ते की तुलना में लगभग ₹120 प्रति ग्राम बढ़ी हैं। त्योहारी सीजन के नजदीक आने से मांग में तेजी देखी जा रही है।
मुंबई में आज का सोने का रेट (Mumbai Gold Price Today)
24 कैरेट सोना (1 ग्राम): ₹11,307
22 कैरेट सोना (1 ग्राम): ₹10,365
10 ग्राम 24 कैरेट सोना: ₹1,13,070
मुंबई के बाजारों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। हालांकि, स्थानीय ज्वैलर्स का कहना है कि दिवाली से पहले सोने की मांग एक बार फिर बढ़ सकती है।
इसे भी पढ़े 👉 Gold Price Today: 22K & 24K – आज का सोने का भाव
सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?
- वैश्विक बाजार में अनिश्चितता: अमेरिका और यूरोप में आर्थिक अस्थिरता के कारण निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
- डॉलर इंडेक्स में कमजोरी: डॉलर कमजोर होने पर सोने की कीमतें बढ़ती हैं।
- भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत: शारदीय नवरात्र, धनतेरस और दीवाली जैसे त्योहारों में सोने की खरीदारी परंपरागत रूप से बढ़ती है।








