आंवला खाने के फायदे: सर्दियों में शरीर को बनाएं मजबूत और बीमारियों से दूर

आंवला खाने के फायदे

सर्दियों में आंवला खाने के फायदे

सर्दियों का मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियाँ और ठंडक लेकर आता है,लेकिन इस मौसम में अगर आप रोजाना आंवला का सेवन करें, तो शरीर मजबूत और बीमारियों से दूर रहता है,आंवला जिसे हम Indian Gooseberry भी कहते हैं, आयुर्वेद में इसे “अमृत फल” कहा गया है। यह एक छोटा सा फल है लेकिन इसके अंदर सेहत का खज़ाना भरा हुआ है। इसमें विटामिन C, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। आइए जानते है दस आंवला खाने के फायदे।

1.इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

सर्दियों में जुकाम और फ्लू आम समस्या है। आंवला शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें मौजूद विटामिन C वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षा प्रदान करता है।

2.त्वचा को चमकदार बनाए रखता है

ठंड के मौसम में त्वचा ड्राय और बेजान हो जाती है। आंवला के सेवन से त्वचा में नमी बनी रहती है और चेहरा नैचुरल ग्लो पाता है। यह स्किन सेल्स को रिपेयर कर झुर्रियों को भी कम करता है।

3.बालों के झड़ने से बचाव

सर्दियों में ठंडी हवा से बाल रूखे और टूटने लगते हैं। आंवला तेल और आंवला रस दोनों ही बालों को जड़ों से मजबूत बनाते हैं और सफेद बालों की समस्या को भी दूर करते हैं।

4.दिल को रखे स्वस्थ

सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। आंवला खाने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

5.पाचन में मददगार

ठंड के मौसम में पाचन तंत्र धीमा हो जाता है। आंवला फाइबर से भरपूर होता है जो डाइजेशन को सुधारता है। रोज सुबह आंवला जूस या चूर्ण लेने से कब्ज और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।

6.शरीर को डिटॉक्स करता है

सर्दियों में शरीर सुस्त महसूस करता है। आंवला का जूस या पाउडर शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है और लिवर को हेल्दी रखता है।

7.सर्दी-जुकाम से बचाव करता है

आंवला का रस रोज पीने से गले की खराश और सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करता है और संक्रमण से बचाता है।

8.ऊर्जा और ताकत बढ़ाता है

सर्दियों में सुस्ती अक्सर बढ़ जाती है, लेकिन आंवला खाने से एनर्जी बनी रहती है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और शरीर को एक्टिव रखता है।

9.वजन घटाने में मददगार

आंवला मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है। इसे सुबह खाली पेट लेने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

10.आंखों की रोशनी बढ़ाता है

आंवला में मौजूद कैरोटीन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करता है।

11.शरीर को डिटॉक्स करता है

आंवला जूस शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। यह लिवर को हेल्दी रखता है और स्किन को चमकदार बनाता है।

इसे भी पढ़े 👉 Daily Healthy Routine: स्वस्थ और ऊर्जावान जीवन के लिए अपनाएं ये 10 आसान आदतें

टिप्स- आंवला खाने के फायदे

  • सुबह खाली पेट आंवला का रस पिएं।

  • आंवला मुरब्बा या चटनी के रूप में खाएं।

  • आंवला पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लें।

  • आंवला जूस को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना भी फायदेमंद है।